वाराणसी में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को देश प्रेम से सराबोर कर दिया। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। काशी विश्वनाथ धाम सहित शहर के मंदिरों में इस अवसर पर विशेष आयोजन हुए। बाबा विश्वनाथ की सभी आरतियों में तिरंगा श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस लाइन में आयोजित परेड ‘मिशन शक्ति’ थीम पर आधारित रही, जो बेटियों को समर्पित थी। परेड मैदान में हर टुकड़ी का नेतृत्व महिलाओं ने किया और महिला कमांडो दस्ता विशेष रूप से चर्चा में रहा। वहीं वाराणसी के मदरसों में भी यौमे जम्हूरियत पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मदरसा मजहरुल उलूम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और देशभक्ति का संदेश दिया। आइए अब देखते हैं तस्वीर…


