लखनऊ में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरा शहर देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आया। इस विशेष अवसर पर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर तिरंगा फहराया गया। शहर की ऐतिहासिक टीले वाली मस्जिद पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । इस मौके मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी समेत अन्य मुस्लिम धर्म गुरु मौजूद रहे। मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी ने कहा कि 77 वा गणतंत्र दिवस मनाना सौभाग्य की बात है । आज हम लोग जो आजाद भारत में सांस ले रहे हैं इसके लिए हमारे बुजुर्गों ने बहुत कुर्बानी दी। हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को अपने वीर शहीदों के बारे में बताएं। देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे लाखों बहादुर वीर जवान कुर्बान हो गए। इस गणतंत्र की कीमत लहू बहा कर चुकाया। देश को आजादी दिलाने के लिए हजारों उलमा ने अपना खून बहाया , मदरसों ने भी अहम भूमिका निभाई। हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि देश को विकास के रास्ते पर ले जाएं और जो लोग शहीद हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।


