बस्ती में अचानक गूंजने लगा ‘जय श्री राम’ और ‘योगी-योगी’…कमांडो के घेरे में सड़क पर निकले छोटे योगी, जनता हुई रोमांचित

बस्ती में अचानक गूंजने लगा ‘जय श्री राम’ और ‘योगी-योगी’…कमांडो के घेरे में सड़क पर निकले छोटे योगी, जनता हुई रोमांचित

बस्ती जिले की सड़क पर गणतंत्र दिवस का नजारा उस समय कौतूहल भरा हो गया जब सड़क पर अचानक ‘जय श्री राम’ और ‘योगी-योगी’ के नारों से गूंजने लगा। सोमवार को 26 जनवरी के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी बिजली थी। इस रैली में कोई नेता, अधिकारी आकर्षण नहीं था बल्कि यहां सबकी नजर दस साल के मासूम पर टिकी थी जो कम योगी की वेशभूषा और उसी प्रोटोकॉल में था।

गले में रुद्राक्ष की माला, चेहरे पर सीएम का भाव

छोटे मुख्यमंत्री को देख जनता भी कौतूहल से भर गई। सिर पर मुंडन, केसरिया चोला, गले में रुद्राक्ष की माला और चेहरे पर मुख्यमंत्री जैसी ही गंभीर सौम्यता। सिर्फ पहनावा ही नहीं, बल्कि हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार करने का अंदाज भी इतना सटीक था कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

बाल योगी का सुरक्षा घेरा आकर्षण का रहा केंद्र

इस प्रभात फेरी को जो चीज सबसे अलग बना रही थी, वह था ‘बाल योगी’ का सुरक्षा घेरा, नन्हे छात्र के चारों ओर ब्लैक कैट कमांडो की वर्दी पहने बच्चों की एक टीम चल रही थी। हाथ में डमी आधुनिक हथियार और काले चश्मा लगाए ये ‘नन्हे कमांडो’ बिल्कुल पेशेवर अंदाज में आगे बढ़ रहे थे। अब जब जुलूस निकला तो सबसे अचरज वाली बात है जब सुरक्षा में तैनात असल पुलिसकर्मियों ने इस ‘नन्हे योगी’ का स्वागत किया।

छोटे मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल और सुरक्षा को लेकर चकाचौंध रही जनता

ड्यूटी पर तैनात दरोगा और सिपाहियों ने न केवल मुस्कुराकर इस बाल स्वरूप का हौसला बढ़ाया, बल्कि बाकायदा माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया. पुलिसकर्मियों का कहना था कि बच्चे के आत्मविश्वास को देखकर उन्हें असल मुख्यमंत्री की हनक याद आ गई।

जिस रास्ते से यह पर प्रभात फेरी आगे बढ़ी, लोगों की भारी भीड़ ने फूल बरसाकर इस बाल योगी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर अब इस प्रभात फेरी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, हर जगह मिनी मुख्यमंत्री के चर्चे होने लगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *