शंकराचार्य–प्रशासन में समन्वय हो, यूजीसी पर हिंदू न बंटने पाए:अयोध्या पहुंचे प्रवीण तोगड़िया बोले-हिंदू चाहे किसी भी जाति का हो, उसके साथ अन्याय नहीं हो

शंकराचार्य–प्रशासन में समन्वय हो, यूजीसी पर हिंदू न बंटने पाए:अयोध्या पहुंचे प्रवीण तोगड़िया बोले-हिंदू चाहे किसी भी जाति का हो, उसके साथ अन्याय नहीं हो

हिंदू राष्ट्रवादी नेता, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता एवं वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीणभाई तोगड़िया अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया, जिसके उपरांत अयोध्या में अपने जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मीडिया से बातचीत में प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि आज उनका सौभाग्य है कि उन्हें श्रीरामलला के दर्शन-पूजन का अवसर मिला। शंकराचार्य बनाम प्रशासन के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक ओर पूज्य शंकराचार्य हैं और दूसरी ओर गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी हैं। धर्म की रक्षा करना दोनों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी को सलाह देने का अधिकार नहीं है, लेकिन उनका विश्वास है कि दोनों आपसी संवाद से रास्ता निकालकर मामले का समाधान करेंगे और हिंदुओं को एकजुट रखने का कार्य करेंगे।
यूजीसी (University Grants Commission) से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी कानून को लागू करने से पहले दो बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली, हिंदू समाज किसी भी कीमत पर बंटना नहीं चाहिए और दूसरी, हिंदू चाहे किसी भी जाति का हो, उसके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार को कॉलेजों में उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *