पठानकोट जिले के गांव नाला स्थित एक मदरसे में मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया।इस अवसर पर बच्चों ने तिरंगा झंडा फहराया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। उन्होंने राष्ट्रीय गान गाकर देश में एकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि भले ही देश को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली, लेकिन वास्तविक स्वतंत्रता लोगों को 26 जनवरी 1950 को प्राप्त हुई। इसी दिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान लागू हुआ और नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार मिले। कार्यक्रम में दिया एकता का संदेश कार्यक्रम में छात्र वशीर अली ने कहा कि यह देश सभी का है और इसमें हम सभी शामिल हैं। उन्होंने सभी से देश को जोड़ने और प्रगति की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमान जोगिंदर सलारिया ने कहा कि मुस्लिम समुदाय द्वारा इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया जाना सराहनीय है।


