दूसरी लड़की से बात करने से रोकने पर मारपीट:शेखपुरा में पति ने पत्नी को पीटा, 10 महीने पहले हुई थी शादी; अस्पताल में भर्ती

दूसरी लड़की से बात करने से रोकने पर मारपीट:शेखपुरा में पति ने पत्नी को पीटा, 10 महीने पहले हुई थी शादी; अस्पताल में भर्ती

शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पांची गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता काजल कुमारी को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान पांची गांव निवासी भूषण कुमार की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। काजल की शादी करीब दस माह पूर्व शंभू महतो के पुत्र भूषण कुमार से हुई थी। वह सिरारी थाना क्षेत्र के मदारी गांव निवासी श्रवण महतो की पुत्री है। पीड़िता ने बताया कि शादी के एक माह बाद से ही वह ससुराल में रह रही थी। उसने अपने पति पर दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। काजल के अनुसार, उसका पति दिन-रात किसी अन्य लड़की से मोबाइल फोन पर बात करता रहता था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उसके मायके से भाई और अन्य परिजन ससुराल आए थे और पति को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसी क्रम में बुधवार को पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में अब तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पांची गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता काजल कुमारी को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान पांची गांव निवासी भूषण कुमार की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। काजल की शादी करीब दस माह पूर्व शंभू महतो के पुत्र भूषण कुमार से हुई थी। वह सिरारी थाना क्षेत्र के मदारी गांव निवासी श्रवण महतो की पुत्री है। पीड़िता ने बताया कि शादी के एक माह बाद से ही वह ससुराल में रह रही थी। उसने अपने पति पर दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। काजल के अनुसार, उसका पति दिन-रात किसी अन्य लड़की से मोबाइल फोन पर बात करता रहता था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उसके मायके से भाई और अन्य परिजन ससुराल आए थे और पति को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसी क्रम में बुधवार को पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में अब तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *