स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों से बदसलूकी का आरोप:गणतंत्र दिवस रैली के बाद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों से बदसलूकी का आरोप:गणतंत्र दिवस रैली के बाद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ में गणतंत्र दिवस रैली के दौरान एक स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रैली समाप्त होने के बाद जब महिलाएं अपने बच्चों को लेने पहुंचीं, तो स्कूल कमेटी के एक सदस्य ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और धक्कामुक्की की। मामले की शिकायत शाम को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की गई है। पीड़ित बबली सिंह ने बताया कि ब्रह्म देवी बालिका विद्यालय में उनके दो बच्चे कक्षा 8 और कक्षा 5 पढ़ते हैं। गणतंत्र दिवस की रैली के बाद वह अपने पति के साथ दोनों बच्चो को लेने गई थी। इस बीच स्कूल कमेटी के एक सदस्य से गेट खोलने को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच सवाल करने पर संबंधित व्यक्ति ने आपा खो दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और शिकायत करने पर बच्चों का नाम स्कूल से काटने की धमकी भी दी गई। इस घटना से मौके पर मौजूद अन्य अभिभावकों में भी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने शाम को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *