श्रीगुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह आयोजित किया गया। यह राष्ट्रीय पर्व भारत के संविधान को अपनाने की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। महाविद्यालय परिवार ने इसे उत्साहपूर्वक मनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण से हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से परिसर में देशभक्ति का माहौल बना।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुरभि गर्ग, इंटर कॉलेज की प्राचार्या निशा तिवारी, सभी शिक्षिकाएं, छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्या ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उन्हें सम्मानित किया। छात्राओं ने देशभक्ति सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों और इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। पीजी कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति सामूहिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने देश के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद, प्रबंधक सरदार इंदरमोहन ने आशीर्वचन दिए। उन्होंने छात्राओं को संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


