लखनऊ में 77 वागणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया । कुर्सी रोड स्थित ‘सृष्टि अपार्टमेंट’ में गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास और देशभक्ति का वातावरण देखा गया। उत्सव की खास बात ये रही कि राष्ट्र ध्वज फहराने का सम्मान सोसाइटी के सेवा कर्मियों को दिया गया, जिन्होंने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा प्रांगण देशभक्ति के नारो से गूंज उठा। देशभक्ति में सराबोर हुए ध्वजारोहण के बाद आयोजित सभा में सोसाइटी के वरिष्ठ लोगों ने अपने संबोधन से सब को प्रेरित किया। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन भी पूरी निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने समाज के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन को राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी बताया। इस मौके पर बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिया। बाल कलाकारों ने देशभक्ति गीत गाए साथ ही गीतों पर सामूहिक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के आयोजन में ध्रुव मौर्या, अनुपम गुप्ता, कमलेश शर्मा, डॉ कुलदीप, रवि वर्मा, अभिषेक सारस्वत, विकास श्रीवास्तव, सैफ खान , संजय शुक्ला , कैलाश उपाध्याय ने अहम भूमिका निभाई।


