मजार कमेटी ने सड़क चौड़ीकरण के लिए खुद तोड़ी दीवार:जालौन में प्रशासन के निर्देश पर हुई शांतिपूर्ण कार्रवाई, लोगों ने की सराहना

मजार कमेटी ने सड़क चौड़ीकरण के लिए खुद तोड़ी दीवार:जालौन में प्रशासन के निर्देश पर हुई शांतिपूर्ण कार्रवाई, लोगों ने की सराहना

जालौन के उरई में सड़क चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन के निर्देशों का असर सोमवार को देखने को मिला। मामू-भांजा मजार कमेटी ने सड़क पर बनी अपनी दीवार को स्वयं हटा दिया। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उरई कोतवाली क्षेत्र में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास अंबेडकर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर मामू-भांजा मजार स्थित है। मजार कमेटी द्वारा वर्षों से धीरे-धीरे सड़क पर दीवार का निर्माण कर लिया गया था, जिससे रास्ता संकरा हो गया था। सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस स्थान की नपाई कराई। नपाई में मजार की दीवार सड़क के रास्ते पर पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने मजार कमेटी को दीवार हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। जिला प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए सोमवार को मजार कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं आगे बढ़कर दीवार हटाने का निर्णय लिया। कमेटी के लोगों ने हथौड़े से दीवार को तोड़ते हुए सड़क चौड़ीकरण कार्य में सहयोग किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम लगता था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। दीवार हटाए जाने से सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है, जिससे अब जाम से निजात मिल सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *