AKTU में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम:संविधान के महत्व पर हुई चर्चा, देशभक्ति की कविताओं से गूंजा परिसर

AKTU में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम:संविधान के महत्व पर हुई चर्चा, देशभक्ति की कविताओं से गूंजा परिसर

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। समारोह में कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की शक्ति और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे सशक्त और मजबूत संविधानों में से एक है, जिसके माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को अधिकार प्राप्त हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी केशव सिंह ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू किया गया था। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक स्वरूप की आधारशिला बताया।कार्यक्रम के दौरान सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रोफेसर वीरेंद्र पाठक एवं इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनीत कंसल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और कविताओं ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रोफेसर राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण ओपी सिंह, सरोज पांडे सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *