सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक SSB जवान को गोली मार दी। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जवान मुजफ्फरपुर के बगहा बॉर्डर पर तैनात घायल जवान की पहचान भटपुरा वार्ड नंबर चार निवासी 25 वर्षीय राजू कुमार के रूप में हुई है। राजू कुमार वर्तमान में मुजफ्फरपुर के बगहा बॉर्डर पर SSB जवान के पद पर तैनात हैं और छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। उनकी पत्नी सिमरी बख्तियारपुर मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं। चारदीवारी बनाने को लेकर हुआ था विवाद पीड़ित राजू कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी जमीन पर बनी चारदीवारी गिर गई थी। चारदीवारी के पुनर्निर्माण को लेकर गांव के रजनीश, अनिरुद्ध और अन्य लोगों से उनका विवाद चल रहा था। सोमवार को बाउंड्री बनाने के लिए निर्माण सामग्री गिराई गई थी। राजू के अनुसार, जब वह बालू लाने के लिए घर से करीब 50 मीटर दूर निकले, तभी पहले से घात लगाए आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उनके दाहिने पैर की जांघ में गोली लग गई, जो आर-पार हो गई। घटना के बाद परिजनों ने राजू को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सिमरी बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीपीओ बोले- जांच की जा रही, जल्द हाेगी गिरफ्तारी मामले में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह जमीन विवाद से जुड़ा मामला है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक SSB जवान को गोली मार दी। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जवान मुजफ्फरपुर के बगहा बॉर्डर पर तैनात घायल जवान की पहचान भटपुरा वार्ड नंबर चार निवासी 25 वर्षीय राजू कुमार के रूप में हुई है। राजू कुमार वर्तमान में मुजफ्फरपुर के बगहा बॉर्डर पर SSB जवान के पद पर तैनात हैं और छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। उनकी पत्नी सिमरी बख्तियारपुर मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं। चारदीवारी बनाने को लेकर हुआ था विवाद पीड़ित राजू कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी जमीन पर बनी चारदीवारी गिर गई थी। चारदीवारी के पुनर्निर्माण को लेकर गांव के रजनीश, अनिरुद्ध और अन्य लोगों से उनका विवाद चल रहा था। सोमवार को बाउंड्री बनाने के लिए निर्माण सामग्री गिराई गई थी। राजू के अनुसार, जब वह बालू लाने के लिए घर से करीब 50 मीटर दूर निकले, तभी पहले से घात लगाए आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उनके दाहिने पैर की जांघ में गोली लग गई, जो आर-पार हो गई। घटना के बाद परिजनों ने राजू को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सिमरी बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीपीओ बोले- जांच की जा रही, जल्द हाेगी गिरफ्तारी मामले में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह जमीन विवाद से जुड़ा मामला है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


