तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। बेगूसराय के सांसद ने दिल्ली में न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि वंशवाद राजनीति में कैंसर की तरह है। उन्होंने कहा कि राजद जैसी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने वंशवाद को देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि आज जब भारत अपना गणतंत्र दिवस मना रहा है, तो हमें उन खतरों पर भी गौर करना चाहिए जो हमारे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र को अगर आज किसी से सबसे ज्यादा खतरा है, तो वह वंशवादी पार्टियां हैं। बोले- ऐसी पार्टियां लोकतांत्रिक मूल्यों की जगह परिवार का हित ऊपर रखती हैं ये पार्टियां लोकतांत्रिक मूल्यों की जगह एक परिवार के हितों को सर्वोपरि रखती हैं। अपने बयान में उन्होंने देश के कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों का नाम लेते हुए उन पर प्रहार किया। गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी (RJD), मुलायम सिंह यादव की पार्टी (सपा) एवं राहुल गांधी और कांग्रेस को वंशवाद का सबसे बड़ा उदाहरण बताया। गिरिराज सिंह ने वंशवाद को लोकतंत्र के लिए कैंसर बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कैंसर शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है, उसी तरह ये वंशवादी पार्टियां देश के लोकतंत्र को खा रही हैं। जब तक राजनीति में योग्यता की जगह केवल परिवार को महत्व दिया जाएगा, तब तक लोकतंत्र का पूर्ण विकास संभव नहीं है। रविवार को तेजस्वी चुने गए थे राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एक दिन पहले यानी रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी (कार्यवाहक) अध्यक्ष बनाया गया है। पटना के होटल मौर्य में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भोला यादव ने प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी नेताओं ने सहमति जताई। बैठक में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती, संजय यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार पर भी चर्चा हुई, जिस पर तेजस्वी ने कहा कि हमें सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि या तो नरेंद्र मोदी के चरण में रहिए या फिर उनसे लड़िए। चाचा जी तो चरण में चले गए हैं, वीडियो सबने देखा होगा, लेकिन हम नहीं झुकेंगे। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा, ‘तेजस्वी यादव जब पद पर नहीं थे, तब भी काफी अच्छा काम कर रहे थे। अब और ज्यादा बढ़िया से कम करेंगे। सबको मिलकर संगठन को मजबूत करना है। आगे सबको लड़ना है और जीतना है। इधर, तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी ने तंज भरे लहजे में शुभकामनाएं दी। उन्होंने X पर लिखा, ‘गिरोह-ए-घुसपैठ की कठपुतली बने शहजादे को ताजपोशी मुबारक…।’ तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। बेगूसराय के सांसद ने दिल्ली में न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि वंशवाद राजनीति में कैंसर की तरह है। उन्होंने कहा कि राजद जैसी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने वंशवाद को देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि आज जब भारत अपना गणतंत्र दिवस मना रहा है, तो हमें उन खतरों पर भी गौर करना चाहिए जो हमारे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र को अगर आज किसी से सबसे ज्यादा खतरा है, तो वह वंशवादी पार्टियां हैं। बोले- ऐसी पार्टियां लोकतांत्रिक मूल्यों की जगह परिवार का हित ऊपर रखती हैं ये पार्टियां लोकतांत्रिक मूल्यों की जगह एक परिवार के हितों को सर्वोपरि रखती हैं। अपने बयान में उन्होंने देश के कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों का नाम लेते हुए उन पर प्रहार किया। गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी (RJD), मुलायम सिंह यादव की पार्टी (सपा) एवं राहुल गांधी और कांग्रेस को वंशवाद का सबसे बड़ा उदाहरण बताया। गिरिराज सिंह ने वंशवाद को लोकतंत्र के लिए कैंसर बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कैंसर शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है, उसी तरह ये वंशवादी पार्टियां देश के लोकतंत्र को खा रही हैं। जब तक राजनीति में योग्यता की जगह केवल परिवार को महत्व दिया जाएगा, तब तक लोकतंत्र का पूर्ण विकास संभव नहीं है। रविवार को तेजस्वी चुने गए थे राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एक दिन पहले यानी रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी (कार्यवाहक) अध्यक्ष बनाया गया है। पटना के होटल मौर्य में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भोला यादव ने प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी नेताओं ने सहमति जताई। बैठक में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती, संजय यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार पर भी चर्चा हुई, जिस पर तेजस्वी ने कहा कि हमें सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि या तो नरेंद्र मोदी के चरण में रहिए या फिर उनसे लड़िए। चाचा जी तो चरण में चले गए हैं, वीडियो सबने देखा होगा, लेकिन हम नहीं झुकेंगे। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा, ‘तेजस्वी यादव जब पद पर नहीं थे, तब भी काफी अच्छा काम कर रहे थे। अब और ज्यादा बढ़िया से कम करेंगे। सबको मिलकर संगठन को मजबूत करना है। आगे सबको लड़ना है और जीतना है। इधर, तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी ने तंज भरे लहजे में शुभकामनाएं दी। उन्होंने X पर लिखा, ‘गिरोह-ए-घुसपैठ की कठपुतली बने शहजादे को ताजपोशी मुबारक…।’


