नवादा में करतब के दौरान बच्चों को लगी आग:निजी स्कूल की झांकी में पेट्रोल से हादसा, शिक्षक फरार; तीन झुलसे

नवादा में करतब के दौरान बच्चों को लगी आग:निजी स्कूल की झांकी में पेट्रोल से हादसा, शिक्षक फरार; तीन झुलसे

नवादा में एक निजी स्कूल की झांकी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करतब दिखाने के दौरान आग लगने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना वारसलीगंज बाजार की है, जहां एक निजी स्कूल की ओर से झांकी निकाली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करतब के दौरान बच्चों के हाथों में पेट्रोल दिया गया था। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई और बच्चों के कपड़ों ने आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों ने झुलसों को अस्पताल पहुंचाया आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाजार में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद स्कूल के शिक्षक मौके से फरार हो गए। हालांकि, स्थानीय नागरिकों की तत्परता से झुलसे लोगों को किसी तरह बचाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे ने स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर किया है। बच्चों से खतरनाक करतब करवाने के लिए पेट्रोल जैसी ज्वलनशील वस्तु का इस्तेमाल किया गया, जो जानलेवा साबित हुआ। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। नवादा में एक निजी स्कूल की झांकी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करतब दिखाने के दौरान आग लगने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना वारसलीगंज बाजार की है, जहां एक निजी स्कूल की ओर से झांकी निकाली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करतब के दौरान बच्चों के हाथों में पेट्रोल दिया गया था। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई और बच्चों के कपड़ों ने आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों ने झुलसों को अस्पताल पहुंचाया आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाजार में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद स्कूल के शिक्षक मौके से फरार हो गए। हालांकि, स्थानीय नागरिकों की तत्परता से झुलसे लोगों को किसी तरह बचाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे ने स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर किया है। बच्चों से खतरनाक करतब करवाने के लिए पेट्रोल जैसी ज्वलनशील वस्तु का इस्तेमाल किया गया, जो जानलेवा साबित हुआ। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *