कोंच प्रखंड में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को नई पहल:’सीटी बजाओ, स्कूल में उपस्थिति बढ़ाओ’ अभियान शुरू किया गया

कोंच प्रखंड में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को नई पहल:’सीटी बजाओ, स्कूल में उपस्थिति बढ़ाओ’ अभियान शुरू किया गया

आकांक्षी प्रखंड कोंच के विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अनोखी पहल शुरू की गई है। ‘सीटी बजाओ, स्कूल में उपस्थिति बढ़ाओ’ और ‘टन टन टन घंटी बजी (रिंगटोन) स्कूल चलो’ नामक दो अभियानों का शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है। इस अभियान के तहत, स्कूल के पोषक क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक गांव और टोले से पांच बच्चों को लीडर बनाया गया है। इन लीडरों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे स्कूल जाने के समय अपने गांव या मुहल्ले के बच्चों को सीटी बजाकर स्कूल चलने के लिए प्रेरित करें। बच्चे सुबह 8:45 बजे तक तैयार रहेंगे और लीडर के सीटी बजाते ही अपने घरों से निकलकर उनके साथ स्कूल के लिए रवाना होंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण ने बताया कि सीटी बजाने के पीछे यह उद्देश्य है कि कई बच्चों और अभिभावकों को स्कूल के समय का ध्यान नहीं रहता है। स्कूल का समय बीत जाने पर जब उनकी नजर घड़ी पर पड़ती है, तब तक देर हो चुकी होती है और बच्चे स्कूल नहीं आ पाते। सीटी बजते ही बच्चों को यह समझ आ जाएगा कि स्कूल जाने का समय हो गया है और उन्हें बुलाया जा रहा है। डॉ. रमण ने आगे बताया कि लीडर रोजाना यह सीटी बजाने का काम करेंगे। इस अनोखी पहल को सफल बनाने के लिए प्रत्येक स्कूल के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को बच्चों के लिए सीटी खरीदने और अभियान को हर हाल में सफल बनाने का निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज, सीओ मुकेश कुमार, थाना प्रभारी सुदेह कुमार, प्रमुख मनी देवी, लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश महासचिव कमलेश शर्मा, शिक्षक माधवेंद्र कुमार और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। आकांक्षी प्रखंड कोंच के विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अनोखी पहल शुरू की गई है। ‘सीटी बजाओ, स्कूल में उपस्थिति बढ़ाओ’ और ‘टन टन टन घंटी बजी (रिंगटोन) स्कूल चलो’ नामक दो अभियानों का शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है। इस अभियान के तहत, स्कूल के पोषक क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक गांव और टोले से पांच बच्चों को लीडर बनाया गया है। इन लीडरों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे स्कूल जाने के समय अपने गांव या मुहल्ले के बच्चों को सीटी बजाकर स्कूल चलने के लिए प्रेरित करें। बच्चे सुबह 8:45 बजे तक तैयार रहेंगे और लीडर के सीटी बजाते ही अपने घरों से निकलकर उनके साथ स्कूल के लिए रवाना होंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण ने बताया कि सीटी बजाने के पीछे यह उद्देश्य है कि कई बच्चों और अभिभावकों को स्कूल के समय का ध्यान नहीं रहता है। स्कूल का समय बीत जाने पर जब उनकी नजर घड़ी पर पड़ती है, तब तक देर हो चुकी होती है और बच्चे स्कूल नहीं आ पाते। सीटी बजते ही बच्चों को यह समझ आ जाएगा कि स्कूल जाने का समय हो गया है और उन्हें बुलाया जा रहा है। डॉ. रमण ने आगे बताया कि लीडर रोजाना यह सीटी बजाने का काम करेंगे। इस अनोखी पहल को सफल बनाने के लिए प्रत्येक स्कूल के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को बच्चों के लिए सीटी खरीदने और अभियान को हर हाल में सफल बनाने का निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज, सीओ मुकेश कुमार, थाना प्रभारी सुदेह कुमार, प्रमुख मनी देवी, लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश महासचिव कमलेश शर्मा, शिक्षक माधवेंद्र कुमार और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *