पूर्णिया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भवानीपुर थाना प्रभारी अजय कुमार अजनबी को सम्मानित किया गया। उन्हें जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान पूर्णिया स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान दिया गया। पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद और पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने भवानीपुर थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अजय कुमार अजनबी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई भी दी। अजय कुमार अजनबी की भूमिका भवानीपुर थाना क्षेत्र में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, आमजन से बेहतर समन्वय बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने में सराहनीय रही है। इसी उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पूर्णिया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भवानीपुर थाना प्रभारी अजय कुमार अजनबी को सम्मानित किया गया। उन्हें जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान पूर्णिया स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान दिया गया। पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद और पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने भवानीपुर थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अजय कुमार अजनबी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई भी दी। अजय कुमार अजनबी की भूमिका भवानीपुर थाना क्षेत्र में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, आमजन से बेहतर समन्वय बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने में सराहनीय रही है। इसी उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।


