रोहतास प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अनु कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में बीडीओ ऋषिकेश, रोहतास थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रोहतास थाना परिसर में थाना प्रभारी निकुंज भूषण प्रसाद के नेतृत्व में भी झंडातोलन किया गया। यहां पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देश के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। इसके अतिरिक्त, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, निजी संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों में भी पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। सुबह करीब 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लगातार विभिन्न स्थानों पर झंडातोलन कार्यक्रम आयोजित होते रहे। दोपहर करीब 3:00 बजे तक कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण और बच्चों की प्रस्तुतियां हुईं, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता पर प्रकाश डाला। पूरे प्रखंड में गणतंत्र दिवस को सौहार्द, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव के साथ यादगार रूप में मनाया गया। रोहतास प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अनु कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में बीडीओ ऋषिकेश, रोहतास थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रोहतास थाना परिसर में थाना प्रभारी निकुंज भूषण प्रसाद के नेतृत्व में भी झंडातोलन किया गया। यहां पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देश के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। इसके अतिरिक्त, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, निजी संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों में भी पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। सुबह करीब 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लगातार विभिन्न स्थानों पर झंडातोलन कार्यक्रम आयोजित होते रहे। दोपहर करीब 3:00 बजे तक कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण और बच्चों की प्रस्तुतियां हुईं, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता पर प्रकाश डाला। पूरे प्रखंड में गणतंत्र दिवस को सौहार्द, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव के साथ यादगार रूप में मनाया गया।


