रतलाम जिले में बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी

रतलाम जिले में बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी

MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने नया आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, तीन दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर ने सुबह 10 बजे वाले आदेश को निरस्त करते हुए स्कूलों पुराने समय पर संचालित करने का आदेश जारी किया था, लेकिन अचानक ठंड फिर बढ़ गई। जिसे देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने 23 जनवरी वाले आदेश को स्थगित कर दिया है।

आदेश जारी होने बाद बदला मौसम

6 जनवरी को स्कूलों का समय 10 बजे से कर दिया गया था। फिर 23 जनवरी से डीईओ ने आदेश निरस्त करके पहले वाले समय पर कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया था। आदेश के अगले दिन बाद ही ठंड बढ़ गई। जिसके बाद अब सुबह नौ बजे से स्कूलों लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *