मोतिहारी में ग्रेजुएशन की छात्रा पर एसिड अटैक:डॉक्टर ने कहा- चेहरे और आंख पर ज्यादा असर; मां बोली- मामा के बेटे ने किया हमला

मोतिहारी में ग्रेजुएशन की छात्रा पर एसिड अटैक:डॉक्टर ने कहा- चेहरे और आंख पर ज्यादा असर; मां बोली- मामा के बेटे ने किया हमला

मोतिहारी में घर में सो रही ग्रेजुएशन की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। छात्रा का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल युवती का इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिर गंभीर बनी हुई है। मामला पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव का है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर FIR दर्ज की है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अब जानिए पीड़िता ने हमले को लेकर क्या कुछ बताया पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रात में अपनी मां के साथ घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और लाइट बंद कर दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, हमलावर ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। तेज जलन होने पर वह चीख पड़ी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। शोर सुनकर मां जागी और तत्काल बेटी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाज कर रहे डॉक्टर ने छतौनी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसका अपने चाचा से पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसने अपने चाचा के मामा के बेटे प्रियांशु पर एसिड अटैक करने का आरोप लगाया है। आरोपी प्रियांशु लगातार मैसेज कर बातचीत का दबाव बनाता था पीड़िता के अनुसार, आरोपी प्रियांशु उसे लगातार मैसेज कर बातचीत करने का दबाव बनाता था। पहले उसने बात करने से इनकार किया, लेकिन लगातार दबाव के कारण कुछ समय तक बातचीत हुई। बाद में जब युवती ने दोबारा दूरी बना ली और संपर्क तोड़ दिया, तो आरोपी नाराज हो गया और बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया। एसपी बोले- आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तारी जल्द मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी प्रियांशु की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी में घर में सो रही ग्रेजुएशन की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। छात्रा का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल युवती का इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिर गंभीर बनी हुई है। मामला पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव का है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर FIR दर्ज की है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अब जानिए पीड़िता ने हमले को लेकर क्या कुछ बताया पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रात में अपनी मां के साथ घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और लाइट बंद कर दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, हमलावर ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। तेज जलन होने पर वह चीख पड़ी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। शोर सुनकर मां जागी और तत्काल बेटी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाज कर रहे डॉक्टर ने छतौनी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसका अपने चाचा से पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसने अपने चाचा के मामा के बेटे प्रियांशु पर एसिड अटैक करने का आरोप लगाया है। आरोपी प्रियांशु लगातार मैसेज कर बातचीत का दबाव बनाता था पीड़िता के अनुसार, आरोपी प्रियांशु उसे लगातार मैसेज कर बातचीत करने का दबाव बनाता था। पहले उसने बात करने से इनकार किया, लेकिन लगातार दबाव के कारण कुछ समय तक बातचीत हुई। बाद में जब युवती ने दोबारा दूरी बना ली और संपर्क तोड़ दिया, तो आरोपी नाराज हो गया और बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया। एसपी बोले- आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तारी जल्द मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी प्रियांशु की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *