भागलपुर महादलित टोला में नगर आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन:गणतंत्र दिवस पर बच्चों को बांटी ट्रॉफी व मिठाई

भागलपुर महादलित टोला में नगर आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन:गणतंत्र दिवस पर बच्चों को बांटी ट्रॉफी व मिठाई

भागलपुर में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर निगम के वार्ड नंबर 21 स्थित महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भागलपुर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने तिरंगा फहराया और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा इलाका देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद संजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें समानता, अधिकार और कर्तव्य की याद दिलाता है। कार्यक्रम की एक खास बात बच्चों के लिए आयोजित सम्मान समारोह रहा। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने इसमें शामिल बच्चों को ट्रॉफी और मिठाइयां बांटी। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि महादलित टोला जैसे क्षेत्रों में शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। वार्ड पार्षद संजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों की भागीदारी उल्लेखनीय रही और उन्होंने एकजुट होकर गणतंत्र दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। भागलपुर में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर निगम के वार्ड नंबर 21 स्थित महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भागलपुर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने तिरंगा फहराया और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा इलाका देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद संजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें समानता, अधिकार और कर्तव्य की याद दिलाता है। कार्यक्रम की एक खास बात बच्चों के लिए आयोजित सम्मान समारोह रहा। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने इसमें शामिल बच्चों को ट्रॉफी और मिठाइयां बांटी। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि महादलित टोला जैसे क्षेत्रों में शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। वार्ड पार्षद संजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों की भागीदारी उल्लेखनीय रही और उन्होंने एकजुट होकर गणतंत्र दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *