समस्तीपुर में पिस्टल लहराकर महिलाओं को डराया:शिकायत करने पर दो भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला, सदर अस्पताल में एडमिट

समस्तीपुर में पिस्टल लहराकर महिलाओं को डराया:शिकायत करने पर दो भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला, सदर अस्पताल में एडमिट

समस्तीपुर में पिस्टल लहराकर घर की महिलाओं को डराने का प्रयास किया गया। इसकी शिकायत करने पर दो भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 6 निवासी तिलों पासवान के पुत्र संतोष पासवान और खुशीचंद्र पासवान के तौर पर हुई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। शिकायत करने पहुंचा तो हमला कर दिया खुशीचंद्र पासवान ने बताया कि मैं उत्तर प्रदेश के बस्ती में पल्लेदारी का काम करता हूं। हैं। मेरी पत्नी तीन बच्चों के साथ गांव में रहती हूं। गांव का ही एक व्यक्ति, ललन पासवान, अक्सर उनके घर के सामने पिस्टल लहराकर महिलाओं को डराने का प्रयास करता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंचा। ललन पासवान के परिजनों से शिकायत करने गए। इस दौरान लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर भाई संतोष पासवान बचाने पहुंचा, मारपीट कर उसको भी घायल कर दिया। बयान के आधार पर छानबीन मामले की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर निर्मल चौधरी ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायलों का फर्द बयान लेने के लिए भेजा जा रहा है। बयान दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे विभूतिपुर थाना भेजा जाएगा। समस्तीपुर में पिस्टल लहराकर घर की महिलाओं को डराने का प्रयास किया गया। इसकी शिकायत करने पर दो भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 6 निवासी तिलों पासवान के पुत्र संतोष पासवान और खुशीचंद्र पासवान के तौर पर हुई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। शिकायत करने पहुंचा तो हमला कर दिया खुशीचंद्र पासवान ने बताया कि मैं उत्तर प्रदेश के बस्ती में पल्लेदारी का काम करता हूं। हैं। मेरी पत्नी तीन बच्चों के साथ गांव में रहती हूं। गांव का ही एक व्यक्ति, ललन पासवान, अक्सर उनके घर के सामने पिस्टल लहराकर महिलाओं को डराने का प्रयास करता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंचा। ललन पासवान के परिजनों से शिकायत करने गए। इस दौरान लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर भाई संतोष पासवान बचाने पहुंचा, मारपीट कर उसको भी घायल कर दिया। बयान के आधार पर छानबीन मामले की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर निर्मल चौधरी ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायलों का फर्द बयान लेने के लिए भेजा जा रहा है। बयान दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे विभूतिपुर थाना भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *