बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतका की मां ने इसे हत्या बताते हुए बेटी के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मृतका सातवीं की छात्रा, एक साल पहले हुई थी दोस्ती सोमवार को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा सातवीं की छात्रा थी और गांव के ही एक सरकारी विद्यालय में पढ़ती थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती लालगढ़ गांव निवासी राहुल कुमार (19) से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। एक महीने पहले फोन पर बात करते पकड़ा था मां के अनुसार, एक माह पहले परिजनों ने दोनों को फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद बेटी को फटकार लगाई गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया था। इसके बावजूद आरोपी युवक ने नया मोबाइल खरीदकर दिया और चोरी-छिपे बेटी से संपर्क करता रहा। पड़ोसी बोले- 3 युवक आए थे, किशोरी के साथ की मारपीट मृतका की मां का आरोप है कि रविवार को उन्होंने मवेशियों के लिए चारा लाने सरेह गई थीं। देर शाम जब वे घर लौटीं, तो बेटी को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि उस दौरान तीन युवक बाइक से उनके घर आए थे और किशोरी के साथ मारपीट कर रहे थे। मां का दावा है कि राहुल कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट के बाद बेटी की हत्या की और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। आरोपी युवक कथित तौर पर किशोरी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कहा- जांच जारी, एफआईआर दर्ज होगी इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका की मां द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। आवेदन प्राप्त होते ही एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतका की मां ने इसे हत्या बताते हुए बेटी के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मृतका सातवीं की छात्रा, एक साल पहले हुई थी दोस्ती सोमवार को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा सातवीं की छात्रा थी और गांव के ही एक सरकारी विद्यालय में पढ़ती थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती लालगढ़ गांव निवासी राहुल कुमार (19) से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। एक महीने पहले फोन पर बात करते पकड़ा था मां के अनुसार, एक माह पहले परिजनों ने दोनों को फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद बेटी को फटकार लगाई गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया था। इसके बावजूद आरोपी युवक ने नया मोबाइल खरीदकर दिया और चोरी-छिपे बेटी से संपर्क करता रहा। पड़ोसी बोले- 3 युवक आए थे, किशोरी के साथ की मारपीट मृतका की मां का आरोप है कि रविवार को उन्होंने मवेशियों के लिए चारा लाने सरेह गई थीं। देर शाम जब वे घर लौटीं, तो बेटी को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि उस दौरान तीन युवक बाइक से उनके घर आए थे और किशोरी के साथ मारपीट कर रहे थे। मां का दावा है कि राहुल कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट के बाद बेटी की हत्या की और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। आरोपी युवक कथित तौर पर किशोरी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कहा- जांच जारी, एफआईआर दर्ज होगी इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका की मां द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। आवेदन प्राप्त होते ही एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


