छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में नवपदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने 21 वें एसपी के रूप में पदभार संभाल लिया है। विभाग के अधिकारी व अन्य पुलिस जवानों से रूबरू हुए। साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस अधिक्षक कार्यालय में में उन्होंने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिले के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा 22 जनवरी को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। उस आदेश के परिपालन में सोमवार को डीआईजी व SSP शशि मोहन सिंह ने रायगढ़ जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। SSP शशि मोहन सिंह वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद रायगढ़ जिले के 21वें पुलिस अधीक्षक हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की प्राथमिकता जनप्रतिनिधियों, आम जनता, शासन के सभी विभागों और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना होगा। जिले में शांति व सुरक्षा बनाए रखने करेंगे काम
साथ ही अपराध नियंत्रण को पहली प्राथमिकता में रखते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता लाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।
SP ऑफिस में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग व बलिदान से देश को आजादी मिली है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का पालन कराना पुलिस विभाग की एक अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।


