बलिया में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह, VIDEO:झांकी में दिखाया अंग्रेजों का जुल्म, परिवहन मंत्री ने पुलिस परेड की सलामी ली

बलिया में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह, VIDEO:झांकी में दिखाया अंग्रेजों का जुल्म, परिवहन मंत्री ने पुलिस परेड की सलामी ली

बलिया में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंत्री दयाशंकर सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही, उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट किए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में परिवहन मंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया और आजादी के बाद से देश द्वारा सभी क्षेत्रों में स्थापित विकास के कीर्तिमानों का उल्लेख किया। उन्होंने बलिया जनपद में हुए और जारी विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक संवेदनशीलता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को मोमेंटो व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उधर, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 76वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना, संविधान का सार है और संविधान बनाने के उद्देश्यों का उल्लेख करती है। उन्होंने सभी से धर्म, संप्रदाय एवं जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कुछ और तस्वीरों देखें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *