‘मैं तो उसकी शक्ल भी…’, कुमार सानू के बेटे के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर झल्ला उठी ये एक्ट्रेस, बोली- पीआर स्टंट…

‘मैं तो उसकी शक्ल भी…’, कुमार सानू के बेटे के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर झल्ला उठी ये एक्ट्रेस, बोली- पीआर स्टंट…

Nikki Tamboli on Relationship With Jaan Kumar Sanu: टीवी और रियलिटी शोज की दुनिया में अपनी बेबाकी और मजबूत व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री निक्की तंबोली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका निजी जीवन और खास तौर पर वो सवाल, जो इंटरनेट पर लंबे समय से गूंज रहा है- क्या निक्की तंबोली सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को डेट कर रही हैं? इस चर्चित सवाल पर अब खुद निक्की ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं निक्की? (Nikki Tamboli on Relationship With Jaan Kumar Sanu)

दरअसल, निक्की तंबोली इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ में अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ नजर आ रही हैं। इसी दौरान ‘जूम’ के साथ बातचीत में उनसे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल के बारे में पूछा गया। सवाल सुनते ही निक्की चौंक गईं और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका जान कुमार सानू के साथ कोई भी रोमांटिक रिश्ता नहीं है। अभिनेत्री ने यहां तक कह दिया कि वह अब उनके संपर्क में भी नहीं हैं।

निक्की ने इस पर बात करते हुए कहा- ‘मैं तो उसके साथ टच में भी नहीं हूं। मैं उसकी शक्ल तक भूल चुकी हूं। शायद हो सकता है कि ये उसकी टीम का कोई पीआर स्टंट हो।’

पीआर स्टंट हो सकता है- निक्की

निक्की ने यह भी इशारा किया कि सोशल मीडिया पर उड़ रही इन अफवाहों के पीछे किसी तरह की पब्लिसिटी रणनीति हो सकती है। उनके मुताबिक, वह अपने जीवन में पूरी तरह खुश हैं और अपने मौजूदा रिश्ते को लेकर बिल्कुल साफ हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि उनका दिल पूरी तरह अरबाज पटेल के लिए है और वो किसी और को लेकर सोच भी नहीं रही हैं।

‘बिग बॉस 14’ के दौरान हुई थी मुलाकात

गौरतलब है कि निक्की तंबोली और जान कुमार सानू की दोस्ती की शुरुआत ‘बिग बॉस 14’ के घर में हुई थी। शो के दौरान जान कुमार सानू ने कई बार निक्की के लिए अपने जज्बात जाहिर किए थे, लेकिन निक्की ने हमेशा उन्हें सिर्फ दोस्त माना। समय के साथ दोनों के बीच की दोस्ती भी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई और शो खत्म होने के बाद उनका रिश्ता लगभग खत्म हो गया।

इसके बावजूद फैंस आज भी दोनों को साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर बार-बार यह सवाल ट्रेंड करता रहता है कि क्या दोनों के बीच कुछ पक रहा है। लेकिन निक्की के ताजा बयान ने साफ कर दिया है कि यह महज एक अफवाह है, जिसकी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।

‘द 50’ में कई चर्चित चेहरे आएंगे नजर

वहीं, ‘द 50’ शो की बात करें तो यह 1 फरवरी से टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू होने जा रहा है। इस शो में कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं और कहा जा रहा है कि इसे फराह खान होस्ट करेंगी। निक्की और अरबाज की जोड़ी भी शो के अहम आकर्षणों में से एक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *