मेरठ कमिश्नर ने तिरंगा फहराया:गणतंत्र दिवस पर सभी को दिलाई शपथ, बच्चों को गिफ्ट बांटे

मेरठ कमिश्नर ने तिरंगा फहराया:गणतंत्र दिवस पर सभी को दिलाई शपथ, बच्चों को गिफ्ट बांटे

मेरठ जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कमिश्नरी कार्यालय में मेरठ मंडल के आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ और सभी ने करतल ध्वनि से उसका सम्मान किया। आयुक्त गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारियों का सदैव स्मरण रखना चाहिए और जो भी दायित्व हमें मिला है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। इस कार्यक्रम में अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर आयुक्त अम्बरीष कुमार बिंद सहित कमिश्नरी के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस अत्यंत सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने की याद दिलाता है, जब भारत एक पूर्ण गणतंत्र बना था। संविधान लागू होने के साथ ही देश में जनता को सर्वोच्च सत्ता का अधिकार मिला और लोकतंत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर पुलिस में भव्य परेड, सांस्कृतिक झांकियां और राष्ट्रीय ध्वज आरोहण किया जाता है, जबकि जिले के स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *