76वें गणतंत्र दिवस पर सुपौल में उत्साह:गांधी मैदान में मुख्य समारोह, प्रभारी डीएम ने किया झंडोत्तोलन, प्रभातफेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा जिला

76वें गणतंत्र दिवस पर सुपौल में उत्साह:गांधी मैदान में मुख्य समारोह, प्रभारी डीएम ने किया झंडोत्तोलन, प्रभातफेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा जिला

सुपौल जिलेभर में 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। अहले सुबह से ही विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। प्रभातफेरी के माध्यम से छात्रों ने आमजन को संविधान और लोकतंत्र के महत्व का संदेश दिया। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी मो. तारिक ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस भी मौजूद रहे। प्रभारी जिलाधिकारी और एसपी ने निरीक्षी वाहन से परेड का निरीक्षण किया और परेड में शामिल जवानों की सलामी ली। परेड में पुलिस बल, होमगार्ड एवं एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए आकर्षक मार्चपास्ट किया। स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया
मुख्य समारोह स्थल पर इस बार प्रभारी मंत्री की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। हालांकि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से समारोह की गरिमा बनी रही। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ पुलिस बल सतर्क नजर आया। समारोह में बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए और तिरंगे को सलामी दी। संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प
जिले के अन्य हिस्सों में भी गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निर्मली, वीरपुर और त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्रों में सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, कार्यालयों एवं प्रमुख स्थलों पर शान से तिरंगा फहराया गया। वहां भी प्रभातफेरी, झंडोत्तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुल मिलाकर, सुपौल जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व शांति, सौहार्द और देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ, जहां लोगों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सुपौल जिलेभर में 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। अहले सुबह से ही विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। प्रभातफेरी के माध्यम से छात्रों ने आमजन को संविधान और लोकतंत्र के महत्व का संदेश दिया। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी मो. तारिक ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस भी मौजूद रहे। प्रभारी जिलाधिकारी और एसपी ने निरीक्षी वाहन से परेड का निरीक्षण किया और परेड में शामिल जवानों की सलामी ली। परेड में पुलिस बल, होमगार्ड एवं एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए आकर्षक मार्चपास्ट किया। स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया
मुख्य समारोह स्थल पर इस बार प्रभारी मंत्री की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। हालांकि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से समारोह की गरिमा बनी रही। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ पुलिस बल सतर्क नजर आया। समारोह में बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए और तिरंगे को सलामी दी। संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प
जिले के अन्य हिस्सों में भी गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निर्मली, वीरपुर और त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्रों में सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, कार्यालयों एवं प्रमुख स्थलों पर शान से तिरंगा फहराया गया। वहां भी प्रभातफेरी, झंडोत्तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुल मिलाकर, सुपौल जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व शांति, सौहार्द और देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ, जहां लोगों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *