आरा-बड़हरा मार्ग पर बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतका की पहचान भकुरा गांव निवासी गणेश सिंह की पत्नी उमा देवी(60) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास की है। मृतका के बेटे अर्जुन सिंह ने बताया कि उसकी मां आरा में मेड का काम करती थी। हर रोज ऑटो से काम करने जाती थी। काम खत्म करने के बाद घर लौट रही थी। गाड़ी से उतरकर गांव के पास सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने रौंद दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में तीन बेटी राधिका देवी, शिवराती देवी, दुर्गा देवी और दो पुत्र अर्जुन सिंह, विष्णु कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-बड़हरा मार्ग पर बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतका की पहचान भकुरा गांव निवासी गणेश सिंह की पत्नी उमा देवी(60) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास की है। मृतका के बेटे अर्जुन सिंह ने बताया कि उसकी मां आरा में मेड का काम करती थी। हर रोज ऑटो से काम करने जाती थी। काम खत्म करने के बाद घर लौट रही थी। गाड़ी से उतरकर गांव के पास सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने रौंद दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में तीन बेटी राधिका देवी, शिवराती देवी, दुर्गा देवी और दो पुत्र अर्जुन सिंह, विष्णु कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


