लुधियाना में सरपंच से मारपीट मामले में खुलासा:हमलावर बोले-20 हजार में सौदा हुआ,शराब के नशे में कर बैठे गलती

लुधियाना में सरपंच से मारपीट मामले में खुलासा:हमलावर बोले-20 हजार में सौदा हुआ,शराब के नशे में कर बैठे गलती

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने फैक्ट्री जा रहे व्यक्ति को घेर कर जमकर पीटा। धारदार हथियारों के साथ उसकी मारपीट की। हमले में गांव का सरपंच घायल हो गया जिसके काफी चोटें लगी। थाना जमालपुर की पुलिस को जब सूचना दी गई तो उन्होंने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर दिया। पीड़ित पक्ष ने जब मामले की अपने स्तर पर जांच की तो दो हमलावरों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन हमलावरों ने खुलासा किया कि उन्हें 20 हजार रुपए में व्यक्ति के साथ मारपीट करने के लिए कहा गया था। उन्होंने पैसे और शराब के नशे में गलती की है। दो हमलावरों ने वीडियो में कहा कि आरोपी सुखजिंदर उसे अपने साथ खेत में पानी लगाने की बात कहकर लेकर गया। वहां उन्हें शराब पिलाई और नशा करवाया। फिर उसने कहा कि गांव के एक व्यक्ति को पीटना है। उसने हमें बताया कि जमीन का चक्कर है इस कारण पीटना है। हमें नहीं पता था कि जिसे हम पीटने जा रहे है वह गांव का सरपंच है। हमें सुखजिंदर ने 10 हजार पहले नकदी दी और 10 हजार काम होने के बाद देने की बात कही। नाइट शिफ्ट ड्यूटी के लिए जा रहा था पीड़ित जानकारी मुताबिक एक फैक्ट्री कर्मचारी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का नाम नाजर सिंह है। पुलिस को नाजर ने बताया कि वह अपनी नाइट शिफ्ट ड्यूटी के लिए अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल (PB10FX5891) पर जा रहा था, तभी टी.के. स्टील फैक्ट्री के पास तीन अज्ञात युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। मोटे कपड़े पहनने के कारण हुआ बचाव पीड़ित के अनुसार जब उसने अपनी जान बचाने के लिए मोटरसाइकिल तेज किया तो हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। मोटे कपड़े पहनने के कारण उसे मामूली चोटें आईं। उसने मौके से भागकर फैक्ट्री पहुंचकर अपनी जान बचाई। जांच करने पर पता चला कि सुखजिंदर सिंह, गुरचरन सिंह, गुरप्रीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *