MP Weather Update : कश्मीर और हिमाचल में जारी बर्फबारी से चली सर्द हवाओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में आ चुके हैं। भोपाल, इंदौर समेत सूबे के 15 शहरों में कोल्ड-डे जैसे हालात हैं। जबकि, अगले 24 घंटे यानी 27 और 28 जनवरी को प्रदेश में मावठा गिरने की संभावना है। वहीं भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रीय है। जबकि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिविट है, जिसके चलते एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार-रविवार की रात में कई शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। शनिवार-रविवार की रात में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पहुंच गया। दतिया में 7.4 डिग्री, गुना में 7.7 डिग्री, श्योपुर-पचमढ़ी में 8.4 डिग्री, नौगांव में 9 डिग्री और रीवा-रतलाम में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना तापमान
प्रदेश के कई शहरों में रविवार के दिन में तेज ठंड रही। गुना में सबसे कम तापमान 19.1 डिग्री रहा। नौगांव में 20 डिग्री, दतिया में 20.1 डिग्री, श्योपुर में 20.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 20.7 डिग्री, शिवपुरी-रतलाम में 21 डिग्री, खजुराहो में 21.2 डिग्री, धार में 21.4 डिग्री, रीवा में 21.6 डिग्री, दमोह में 21.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया। वहीं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सागर, सतना, सीधी, रायसेन, राजगढ़, रीवा, मंडला, मलाजखंड, नौगांव, गुना, खजुराहो, उमरिया, दमोह में भी कोहरा छाया रहा।
यहां बारिश का अलर्ट
27 जनवरी मंगलवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, विदिशा, सागर, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, अशोकनगर, आगर मालवा, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, रतलाम, राजगढ़, गुना, नीमच और मंदसौर में बारिश हो सकती है। जबकि, 28 जनवरी को जबलपुर, विदिशा, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, सतना, सागर, रायसेन, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया और कटनी में बारिश होने की संभावना है।


