रेवाड़ी पुलिस लाइन में धूमधाम से मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह:खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की लेंगे सलामी

रेवाड़ी पुलिस लाइन में धूमधाम से मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह:खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की लेंगे सलामी

रेवाड़ी जिला पुलिस लाइन में देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे और मार्च पास्ट का निरीक्षण करेंगे। इससे पूर्व बावल रोड स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन करेंगे। बावल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली में अनिल यादव ध्वजारोहण करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न विभाग निकालेंगे झांकी
समारोह के दौरान विभिन्न विभाग केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियां निकालेंगे। जिसमें खेल विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी निकाय, वन विभाग, डालसा व बागवानी विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह पर झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *