नालंदा जिला प्रशासन ने 77वें गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर से लेकर गांव तक तिरंगे की शान में चारों ओर देश भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है। जिले का मुख्य समारोह सोगरा हाईस्कूल के मैदान में आयोजित होगा। जहां सुबह 9 बजे जिलाधिकारी कुंदन कुमार ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद जिलेवासियों को संबोधित करेंगे। समारोह स्थल को खूबसूरती से सजाया गया है। देशभक्ति के गीतों से पूरा माहौल गुंजायमान है। 13 विभागों की निकलेंगी झांकियां गणतंत्र दिवस समारोह को आकर्षक बनाने के लिए 13 विभाग अपनी-अपनी झांकियां प्रस्तुत करेंगे। इनमें जिला स्वास्थ्य समिति की ‘कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध’, मनरेगा खेल मैदान, सर्व शिक्षा अभियान, नल-जल योजना, शराबबंदी के सकारात्मक प्रभाव, सड़क सुरक्षा जैसी विभिन्न विषयों पर आधारित झांकियां शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ झांकी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत खेल कोटा से चार खिलाड़ियों चुनचुन कुमारी, राजू कुमार, सुधांशु रंजन और सौरभ रंजन को वर्ग तीन के पदों पर नियुक्ति पत्र मिलेगा। इन सभी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों और बहादुर जवानों को भी सम्मानित किया जाएगा। हाई अलर्ट पर पुलिस बल जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आंतरिक पुलिस बल के साथ-साथ बाहरी पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों के साथ ‘रोको, टोको, पूछो’ की नीति अपनाई जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण मुख्य समारोह के बाद जिलाधिकारी समाहरणालय में 9:45 बजे ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाइन में एसपी भारत सोनी 11:25 बजे झंडा फहराएंगे। इसके अलावा जिला परिषद, अनुमंडल कार्यालय, नगर निगम परिसर, बिहारशरीफ थाना सहित अलग-अलग जगहों पर निर्धारित समय पर ध्वजारोहण होगा। कारगिल पार्क में 11:10 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सरकारी और निजी संस्थानों को राष्ट्रीय ध्वज से सजाया गया है। पूरे जिले में देश भक्ति का जोश देखते ही बन रहा है। नालंदा जिला प्रशासन ने 77वें गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर से लेकर गांव तक तिरंगे की शान में चारों ओर देश भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है। जिले का मुख्य समारोह सोगरा हाईस्कूल के मैदान में आयोजित होगा। जहां सुबह 9 बजे जिलाधिकारी कुंदन कुमार ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद जिलेवासियों को संबोधित करेंगे। समारोह स्थल को खूबसूरती से सजाया गया है। देशभक्ति के गीतों से पूरा माहौल गुंजायमान है। 13 विभागों की निकलेंगी झांकियां गणतंत्र दिवस समारोह को आकर्षक बनाने के लिए 13 विभाग अपनी-अपनी झांकियां प्रस्तुत करेंगे। इनमें जिला स्वास्थ्य समिति की ‘कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध’, मनरेगा खेल मैदान, सर्व शिक्षा अभियान, नल-जल योजना, शराबबंदी के सकारात्मक प्रभाव, सड़क सुरक्षा जैसी विभिन्न विषयों पर आधारित झांकियां शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ झांकी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत खेल कोटा से चार खिलाड़ियों चुनचुन कुमारी, राजू कुमार, सुधांशु रंजन और सौरभ रंजन को वर्ग तीन के पदों पर नियुक्ति पत्र मिलेगा। इन सभी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों और बहादुर जवानों को भी सम्मानित किया जाएगा। हाई अलर्ट पर पुलिस बल जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आंतरिक पुलिस बल के साथ-साथ बाहरी पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों के साथ ‘रोको, टोको, पूछो’ की नीति अपनाई जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण मुख्य समारोह के बाद जिलाधिकारी समाहरणालय में 9:45 बजे ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाइन में एसपी भारत सोनी 11:25 बजे झंडा फहराएंगे। इसके अलावा जिला परिषद, अनुमंडल कार्यालय, नगर निगम परिसर, बिहारशरीफ थाना सहित अलग-अलग जगहों पर निर्धारित समय पर ध्वजारोहण होगा। कारगिल पार्क में 11:10 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सरकारी और निजी संस्थानों को राष्ट्रीय ध्वज से सजाया गया है। पूरे जिले में देश भक्ति का जोश देखते ही बन रहा है।


