77वां गणतंत्र दिवस आज, पटना में सुबह से झंडोत्तोलन:विधानसभा में अध्यक्ष प्रेम कुमार ने फहराया तिरंगा, राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी कार्यक्रम शुरू

77वां गणतंत्र दिवस आज, पटना में सुबह से झंडोत्तोलन:विधानसभा में अध्यक्ष प्रेम कुमार ने फहराया तिरंगा, राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी कार्यक्रम शुरू

आज पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तिरंगा फहराएंगे। राजधानी पटना में सुबह से ही कई राजनीतिक दलों के कार्यालयों और सरकारी परिसरों में ध्वजारोहण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। वहीं जेडीयू, बीजेपी, राजद और हम के प्रदेश कार्यालयों में संबंधित दलों के प्रदेश अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। पहले देखिए विधानसभा और विधान परिषद भवन में ध्वजारोहण की तस्वीरें… गांधी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह, राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा पटना के गांधी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया है, जहां बिहार के राज्यपाल मो. आरिफ खान सुबह 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। ध्वजारोहण के बाद 21 टुकडिय़ों की परेड और 12 विभागों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। राबड़ी आवास सहित सभी दलों के दफ्तर में झंडोत्तोलन इसके अलावा राबड़ी आवास में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी तिरंगा फहराएंगे। सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में राष्ट्रगान और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 136 दंडाधिकारी तैनात कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों को चार सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर में वरीय दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। कुल 136 दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी, महिला बल, लाठी बल और अन्य पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। आज पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तिरंगा फहराएंगे। राजधानी पटना में सुबह से ही कई राजनीतिक दलों के कार्यालयों और सरकारी परिसरों में ध्वजारोहण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। वहीं जेडीयू, बीजेपी, राजद और हम के प्रदेश कार्यालयों में संबंधित दलों के प्रदेश अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। पहले देखिए विधानसभा और विधान परिषद भवन में ध्वजारोहण की तस्वीरें… गांधी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह, राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा पटना के गांधी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया है, जहां बिहार के राज्यपाल मो. आरिफ खान सुबह 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। ध्वजारोहण के बाद 21 टुकडिय़ों की परेड और 12 विभागों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। राबड़ी आवास सहित सभी दलों के दफ्तर में झंडोत्तोलन इसके अलावा राबड़ी आवास में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी तिरंगा फहराएंगे। सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में राष्ट्रगान और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 136 दंडाधिकारी तैनात कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों को चार सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर में वरीय दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। कुल 136 दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी, महिला बल, लाठी बल और अन्य पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *