गोरखपुर में दबंगों ने सरेराह युवक को दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना…आसपास फैली दहशत

गोरखपुर में दबंगों ने सरेराह युवक को दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना…आसपास फैली दहशत

गोरखपुर जिले के गोला उपनगर के चंद-चौराहे पर एक युवक को पीछे से आधा दर्जन से अधिक दबंग दौड़ाते हुए पकड़े और ताबड़तोड़ पीटने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

वायरल फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है, जबकि बाइक सवार और अन्य युवक उसका पीछा कर पकड़ लेते हैं और मारपीट करते हुए घसीटकर ले जाते हैं। इस मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।

वायरल वीडियो में भागते हुए युवक को दौड़ाते दिखे दबंग

जिले के गोला तहसील के चंद चौराहे पर 24 जनवरी की शाम करीब 5.20 बजे एक युवक को दौड़ाकर पकड़ने और पीटने का दृश्य कैद है। वायरल वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक भाग रहा है। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग उसका पीछा करते हैं।

बाइक के बीच में बैठा एक व्यक्ति चलती बाइक से ही भाग रहे युवक की गर्दन पकड़ लेता है। इसके तुरंत बाद चार अन्य लोग दौड़ते हुए आते हैं और युवक को पकड़ लेते हैं। वे उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे घसीटकर ले जाते हैं।

पीड़ित बोला…बेवजह मारे मार्ट के कर्मचारी

पुलिसिया पड़ताल में पीड़ित युवक की पहचान प्रिंस साहनी पुत्र दौलत साहनी के रूप में हुई है। उसका ननिहाल गोला उपनगर में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस गोला स्थित एक मार्ट में खरीदारी करने गया था, जहां मार्ट के कर्मचारियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की।

बताया गया है कि मारपीट के दौरान युवक किसी तरह मार्ट से भाग निकला, पीछे से मार्ट के कर्मचारी बाइक से और पैदल ही दौड़ाते हुए युवक घेर कर पकड़ लिए और घसीटकर ले जाने लगे। प्रिंस ने बताया कि वह केवल खरीदारी करने गया था, लेकिन कर्मचारियों ने चोरी का इल्ज़ाम लगाकर उसके साथ मारपीट किए।

थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच के बाद मुकदमा लिखने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *