चनपटिया की 24 पंचायतों में विकास योजनाओं में तेजी:केंद्र-राज्य की कई परियोजनाएं पूर्ण, कुछ पर काम जारी

चनपटिया की 24 पंचायतों में विकास योजनाओं में तेजी:केंद्र-राज्य की कई परियोजनाएं पूर्ण, कुछ पर काम जारी

बेतिया के चनपटिया प्रखंड की सभी 24 पंचायतों में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं में तेजी आई है। इन योजनाओं का उद्देश्य आमजनों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रखंड क्षेत्र में कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जबकि अनेक पंचायतों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रखंड की गीधा, भैसही पोखरिया और बकुलहर पंचायतों में विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पंचायत सरकार भवन सहित अन्य योजनाएं पूरी वहीं, कुड़वा मठिया, सिरिसिया, चारगंहा, महना कुली, लखौरा और पुरैना पंचायतों में पंचायत सरकार भवन सहित अन्य योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। पूर्वी तुरहपट्टी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव भेजा गया है। शेष पंचायतों में भी आवश्यकता के अनुसार नई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था लागू की गई है। कचरे के निस्तारण हेतु पंचायत स्तर पर कचरा प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जा रही हैं, जिनमें से कुछ पंचायतों में यह इकाई चालू हो चुकी है। इसके साथ ही, प्रत्येक पंचायत में शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है ताकि अंतिम संस्कार की सुविधा व्यवस्थित हो सके। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्य भी तेजी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत पंचायतों में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर की व्यवस्था की गई है। इससे ग्रामीणों को प्राथमिक एवं आपातकालीन उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए गली-नाली निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के अंतर्गत सभी पंचायतों में 50 लाख रुपए की लागत से विवाह मंडप का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पंचायत स्तर पर भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक सुविधाओं को सुलभ कराना है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है तथा प्रस्तावित योजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। बेतिया के चनपटिया प्रखंड की सभी 24 पंचायतों में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं में तेजी आई है। इन योजनाओं का उद्देश्य आमजनों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रखंड क्षेत्र में कई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जबकि अनेक पंचायतों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रखंड की गीधा, भैसही पोखरिया और बकुलहर पंचायतों में विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पंचायत सरकार भवन सहित अन्य योजनाएं पूरी वहीं, कुड़वा मठिया, सिरिसिया, चारगंहा, महना कुली, लखौरा और पुरैना पंचायतों में पंचायत सरकार भवन सहित अन्य योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। पूर्वी तुरहपट्टी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव भेजा गया है। शेष पंचायतों में भी आवश्यकता के अनुसार नई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था लागू की गई है। कचरे के निस्तारण हेतु पंचायत स्तर पर कचरा प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जा रही हैं, जिनमें से कुछ पंचायतों में यह इकाई चालू हो चुकी है। इसके साथ ही, प्रत्येक पंचायत में शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है ताकि अंतिम संस्कार की सुविधा व्यवस्थित हो सके। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्य भी तेजी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत पंचायतों में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर की व्यवस्था की गई है। इससे ग्रामीणों को प्राथमिक एवं आपातकालीन उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए गली-नाली निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के अंतर्गत सभी पंचायतों में 50 लाख रुपए की लागत से विवाह मंडप का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पंचायत स्तर पर भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक सुविधाओं को सुलभ कराना है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है तथा प्रस्तावित योजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *