मुखिया की बाइक में मारी टक्कर, गोली चलाने का प्रयास:दो बदमाशों ने की कट्टे के बट से मारपीट, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

मुखिया की बाइक में मारी टक्कर, गोली चलाने का प्रयास:दो बदमाशों ने की कट्टे के बट से मारपीट, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

भभुआ थाना क्षेत्र के रूइया पंचायत के मुखिया राजेश्वर कुमार गुप्ता पर रविवार शाम अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उदासी देवी हाई स्कूल के समीप हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर गोली चलाने का प्रयास किया और बाद में कट्टे के बट से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मुखिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट समय हमला जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय राजेश्वर कुमार गुप्ता, रूइया गांव निवासी स्व. रामअवध साह के पुत्र हैं और वर्तमान में रूइया पंचायत के मुखिया हैं। उन्होंने बताया कि वे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए भभुआ बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उदासी देवी हाई स्कूल के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरते ही बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, हालांकि गोली चिटक जाने से उनकी जान बच गई। इसके बाद अपराधियों ने कट्टे के बट से उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। अंसारी बोले- बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश करते रहे मारपीट घटना के समय मुखिया के साथ उनके गांव के बड़क अंसारी भी मौजूद थे। बड़क अंसारी ने बताया कि उन्होंने मुखिया को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश लगातार मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ते देख दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भभुआ थाना क्षेत्र के रूइया पंचायत के मुखिया राजेश्वर कुमार गुप्ता पर रविवार शाम अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उदासी देवी हाई स्कूल के समीप हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर गोली चलाने का प्रयास किया और बाद में कट्टे के बट से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मुखिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट समय हमला जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय राजेश्वर कुमार गुप्ता, रूइया गांव निवासी स्व. रामअवध साह के पुत्र हैं और वर्तमान में रूइया पंचायत के मुखिया हैं। उन्होंने बताया कि वे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए भभुआ बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उदासी देवी हाई स्कूल के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरते ही बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, हालांकि गोली चिटक जाने से उनकी जान बच गई। इसके बाद अपराधियों ने कट्टे के बट से उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। अंसारी बोले- बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश करते रहे मारपीट घटना के समय मुखिया के साथ उनके गांव के बड़क अंसारी भी मौजूद थे। बड़क अंसारी ने बताया कि उन्होंने मुखिया को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश लगातार मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ते देख दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *