भागलपुर में मूर्ति विसर्जन के समय बमबाजी का मामला:शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन सतर्क; घाटों-प्रमुख मार्गों का पुलिस टीम ने किया निरीक्षण

भागलपुर में मूर्ति विसर्जन के समय बमबाजी का मामला:शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन सतर्क; घाटों-प्रमुख मार्गों का पुलिस टीम ने किया निरीक्षण

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान कल रात मारपीट और बमबाजी की घटना हुई थी। इसके बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शेष प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान आज शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार और सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने कई थानों के प्रभारियों और पुलिस बल के साथ विभिन्न विसर्जन घाटों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। ड्रोन से निगरानी के आदेश अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाह फैलाने या हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकलें, समय सीमा का पालन करें और डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक न हो। उन्होंने विसर्जन समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील भी की। सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है कि किसी भी सूचना या समस्या के लिए तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान कल रात मारपीट और बमबाजी की घटना हुई थी। इसके बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शेष प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान आज शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार और सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने कई थानों के प्रभारियों और पुलिस बल के साथ विभिन्न विसर्जन घाटों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। ड्रोन से निगरानी के आदेश अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाह फैलाने या हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकलें, समय सीमा का पालन करें और डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक न हो। उन्होंने विसर्जन समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील भी की। सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है कि किसी भी सूचना या समस्या के लिए तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *