मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया पंचायत अंतर्गत धोबी टोला डुमरी गांव (वार्ड संख्या–5) में अंधविश्वास की भयावह तस्वीर सामने आई है। गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने डायन होने का आरोप लगाकर एक दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विजय पासवान और उनकी पत्नी रीका देवी के रूप में हुई है, जिनका इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है। अंधविश्वास के चलते परिवार को लगातार किया जा रहा था प्रताड़ित जानकारी के अनुसार, करीब 45 वर्षीय रीका देवी पर लंबे समय से गांव के कुछ लोगों द्वारा डायन होने का आरोप लगाया जा रहा था। इसी अंधविश्वास के चलते पीड़ित परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार की रात आरोपित जबरन उनके घर में घुस आए और रीका देवी के साथ मारपीट, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। विजय के विरोध करने पर की मारपीट, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल जब पति विजय पासवान ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। रीका देवी ने कहा- पहले भी कई बार डराया-धमकाया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रीका देवी ने बताया कि अंधविश्वास के नाम पर उन्हें पहले भी कई बार डराया-धमकाया गया था और मारपीट की घटनाएं हुई थीं, लेकिन भय के कारण वे खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहे थे। पुलिस ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि डायन प्रथा और अंधविश्वास जैसी कुप्रथाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी। मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया पंचायत अंतर्गत धोबी टोला डुमरी गांव (वार्ड संख्या–5) में अंधविश्वास की भयावह तस्वीर सामने आई है। गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने डायन होने का आरोप लगाकर एक दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विजय पासवान और उनकी पत्नी रीका देवी के रूप में हुई है, जिनका इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है। अंधविश्वास के चलते परिवार को लगातार किया जा रहा था प्रताड़ित जानकारी के अनुसार, करीब 45 वर्षीय रीका देवी पर लंबे समय से गांव के कुछ लोगों द्वारा डायन होने का आरोप लगाया जा रहा था। इसी अंधविश्वास के चलते पीड़ित परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार की रात आरोपित जबरन उनके घर में घुस आए और रीका देवी के साथ मारपीट, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। विजय के विरोध करने पर की मारपीट, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल जब पति विजय पासवान ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। रीका देवी ने कहा- पहले भी कई बार डराया-धमकाया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रीका देवी ने बताया कि अंधविश्वास के नाम पर उन्हें पहले भी कई बार डराया-धमकाया गया था और मारपीट की घटनाएं हुई थीं, लेकिन भय के कारण वे खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहे थे। पुलिस ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि डायन प्रथा और अंधविश्वास जैसी कुप्रथाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।


