समस्तीपुर में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला है। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाट बसेपूरा गांव का है। मृत नवविवाहिता की पहचान 25 साल की प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। वह लाट बसेपूरा वार्ड 9 निवासी 30 साल की चंदन कुमार की पत्नी थी। प्रीति की मां रंजना देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी चंदन कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही चंदन कुमार एक मोटरसाइकिल और वीडियो कैमरा की मांग को लेकर प्रीति और उसके परिजनों पर दबाव बना रहा था। रंजना देवी ने दो-तीन महीने बाद दहेज देने की बात कही थी। ये लोग मुझे मारने का प्लान बना रहे शनिवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच प्रीति कुमारी ने अपनी मां को फोन कर बताया कि ‘मां, तुम जल्दी आ जाओ, ये लोग मुझे मारने का प्लान बना रहे हैं।’ मां ने सुबह आने की बात कही। अगली सुबह रंजना देवी मुसरीघरारी थाने पहुंचीं और पुलिस के साथ जब प्रीति के ससुराल पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी बेटी का शव जमीन पर पड़ा देखा। मौके पर प्रीति का पति और सास मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए थे। पुलिस ने पति चंदन कुमार और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। नव विवाहित प्रीति कुमारी के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक प्रीति की मां रंजना कुमारी ने बताया कि चंदन कुमार वीडियो ग्राफी का काम करता था, इसी को लेकर कैमरा और मोटरसाइकिल की डिमांड किया था। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि लाटबसेपूरा गांव में एक विवाहिता का ससुराल में शव मिलने की सूचना मिली । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला है। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाट बसेपूरा गांव का है। मृत नवविवाहिता की पहचान 25 साल की प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। वह लाट बसेपूरा वार्ड 9 निवासी 30 साल की चंदन कुमार की पत्नी थी। प्रीति की मां रंजना देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी चंदन कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही चंदन कुमार एक मोटरसाइकिल और वीडियो कैमरा की मांग को लेकर प्रीति और उसके परिजनों पर दबाव बना रहा था। रंजना देवी ने दो-तीन महीने बाद दहेज देने की बात कही थी। ये लोग मुझे मारने का प्लान बना रहे शनिवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच प्रीति कुमारी ने अपनी मां को फोन कर बताया कि ‘मां, तुम जल्दी आ जाओ, ये लोग मुझे मारने का प्लान बना रहे हैं।’ मां ने सुबह आने की बात कही। अगली सुबह रंजना देवी मुसरीघरारी थाने पहुंचीं और पुलिस के साथ जब प्रीति के ससुराल पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी बेटी का शव जमीन पर पड़ा देखा। मौके पर प्रीति का पति और सास मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए थे। पुलिस ने पति चंदन कुमार और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। नव विवाहित प्रीति कुमारी के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक प्रीति की मां रंजना कुमारी ने बताया कि चंदन कुमार वीडियो ग्राफी का काम करता था, इसी को लेकर कैमरा और मोटरसाइकिल की डिमांड किया था। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि लाटबसेपूरा गांव में एक विवाहिता का ससुराल में शव मिलने की सूचना मिली । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


