नल-जल योजना की समस्याएं 24 घंटे में होंगी दूर:जमुई पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नल-जल योजना की समस्याएं 24 घंटे में होंगी दूर:जमुई पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह को जमुई जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद रविवार शाम उनका जमुई आगमन हुआ। जिले में पहुंचते ही एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूलों की बारिश कर प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया। जमुई पहुंचने के बाद मंत्री संजय सिंह ने जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और जनसमस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। अपने विभाग से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं इसके बाद अतिथि गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मीडिया को संबोधित किया और अपने विभाग से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। मंत्री संजय सिंह ने कहा कि वह जमुई में अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पहले भी यहां काम कर चुके हैं और जिले की समस्याओं से परिचित हैं। नल-जल योजना को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में जहां भी इस योजना से संबंधित कोई समस्या होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार नल-जल योजना को और बेहतर बनाने के लिए ठोस योजनाएं तैयार कर रही है। शिकायत का निपटारा 24 घंटे के भीतर किया जाएगा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि नल-जल योजना से संबंधित जो भी लिखित शिकायत प्राप्त होगी, उसका निपटारा 24 घंटे के भीतर किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कॉल सेंटर में मानव संसाधन को बढ़ाकर जल्द ही 12 घंटे के अंदर शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि हर पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष बनने की एक प्रक्रिया होती है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव अब बुजुर्ग हो चुके हैं और पार्टी की जिम्मेदारी किसी न किसी को संभालनी ही होती है। उन्होंने तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। वहीं रोहिणी आचार्य द्वारा इस मुद्दे पर किए गए ट्वीट को उन्होंने राजद का आंतरिक और पारिवारिक मामला बताया। बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह को जमुई जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद रविवार शाम उनका जमुई आगमन हुआ। जिले में पहुंचते ही एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूलों की बारिश कर प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया। जमुई पहुंचने के बाद मंत्री संजय सिंह ने जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और जनसमस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। अपने विभाग से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं इसके बाद अतिथि गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मीडिया को संबोधित किया और अपने विभाग से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। मंत्री संजय सिंह ने कहा कि वह जमुई में अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पहले भी यहां काम कर चुके हैं और जिले की समस्याओं से परिचित हैं। नल-जल योजना को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में जहां भी इस योजना से संबंधित कोई समस्या होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार नल-जल योजना को और बेहतर बनाने के लिए ठोस योजनाएं तैयार कर रही है। शिकायत का निपटारा 24 घंटे के भीतर किया जाएगा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि नल-जल योजना से संबंधित जो भी लिखित शिकायत प्राप्त होगी, उसका निपटारा 24 घंटे के भीतर किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कॉल सेंटर में मानव संसाधन को बढ़ाकर जल्द ही 12 घंटे के अंदर शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि हर पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष बनने की एक प्रक्रिया होती है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव अब बुजुर्ग हो चुके हैं और पार्टी की जिम्मेदारी किसी न किसी को संभालनी ही होती है। उन्होंने तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। वहीं रोहिणी आचार्य द्वारा इस मुद्दे पर किए गए ट्वीट को उन्होंने राजद का आंतरिक और पारिवारिक मामला बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *