Padma Awards 2026: मरणोपरांत धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक-ममूटी समेत कई कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, देखें लिस्ट…

Padma Awards 2026: मरणोपरांत धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक-ममूटी समेत कई कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, देखें लिस्ट…

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले देशभर की निगाहें एक बार फिर पद्म पुरस्कारों की ओर टिक गई हैं। इस बार भी सम्मान सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।

आज 25 जनवरी, 2026 को केंद्र सरकार ने पद्म सम्मान 2026 की आधिकारिक सूची जारी की, जिसमें कुल 131 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 5 को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 शख्सियतों को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस बार मनोरंजन जगत ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

‘ही मैन’ को मरणोपरांत पद्म विभूषण

सबसे बड़ा नाम दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का है, जिन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले साल 2012 में उन्हें पद्म भूषण मिल चुका है। इसके अलावा बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर अल्का याग्निक, दिग्गज कलाकार सतीश शाह (मरणोपरांत) और विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) समेत कई फिल्मी व टीवी हस्तियों को भी इस सम्मान सूची में जगह मिली है। कला, संस्कृति और मनोरंजन की दुनिया में वर्षों से योगदान दे रहे इन नामों को पद्म सम्मान मिला है, जिसने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी यह पल खास बना दिया है।

लिस्ट देखें-

कैटेगरी विजेता का नाम स्थिति क्षेत्र
पद्म विभूषण धर्मेंद्र सिंह देओल मरणोपरांत कला
पद्म भूषण पीयूष पांडे मरणोपरांत कला
पद्म भूषण अलका याग्निक कला
पद्म भूषण ममूटी कला
पद्म श्री सतीश शाह मरणोपरांत कला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *