शेखपुरा में शराब बिक्री रोकने पर हिंसक झड़प:दोनों पक्षों के 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

शेखपुरा में शराब बिक्री रोकने पर हिंसक झड़प:दोनों पक्षों के 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

शेखपुरा के कोसुंभा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसुंभा बेलदरिया गांव में रविवार देर शाम जमीन पर शराब बेचने से मना करने पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। झड़प के दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर, कुल्हाड़ी और बाइक की चेन से एक-दूसरे पर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। खलिहान में आरोपी पिछले कई दिनों से शराब बेच रहे थे एक पक्ष से टूकेशर बिंद (38) और उनके छोटे भाई शुक्र बिंद (35) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसी पक्ष से जीतू बिंद और उनके चचेरे भाई रंजीत बिंद को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल शुक्र बिंद ने बताया कि उनके घर के पास स्थित खलिहान में आरोपी पिछले कई दिनों से शराब बेच रहे थे। उन्होंने आरोपियों को कई बार वहां शराब बेचने से मना किया था। रविवार को जब उन्हें फिर से अपनी जमीन पर शराब बेचे जाने की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तो आरोपी अपने साथियों के साथ शराब पी रहे थे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया इस घटना में दूसरे पक्ष से गौतम कुमार सहित दो लोग भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल लाया गया। घायलों ने बताया कि मोहन कुमार, सागर कुमार और मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। इस बाबत थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी मोहन कुमार इलाके का कुख्यात शराब तस्कर है और पूर्व में जेल भी जा चुका है। शेखपुरा के कोसुंभा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसुंभा बेलदरिया गांव में रविवार देर शाम जमीन पर शराब बेचने से मना करने पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। झड़प के दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर, कुल्हाड़ी और बाइक की चेन से एक-दूसरे पर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। खलिहान में आरोपी पिछले कई दिनों से शराब बेच रहे थे एक पक्ष से टूकेशर बिंद (38) और उनके छोटे भाई शुक्र बिंद (35) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसी पक्ष से जीतू बिंद और उनके चचेरे भाई रंजीत बिंद को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल शुक्र बिंद ने बताया कि उनके घर के पास स्थित खलिहान में आरोपी पिछले कई दिनों से शराब बेच रहे थे। उन्होंने आरोपियों को कई बार वहां शराब बेचने से मना किया था। रविवार को जब उन्हें फिर से अपनी जमीन पर शराब बेचे जाने की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तो आरोपी अपने साथियों के साथ शराब पी रहे थे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया इस घटना में दूसरे पक्ष से गौतम कुमार सहित दो लोग भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल लाया गया। घायलों ने बताया कि मोहन कुमार, सागर कुमार और मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। इस बाबत थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी मोहन कुमार इलाके का कुख्यात शराब तस्कर है और पूर्व में जेल भी जा चुका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *