राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प:दरभंगा में अधिकारियों-कर्मियों को दिलाई मतदान की शपथ; कर्मियों को सम्मानित किया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प:दरभंगा में अधिकारियों-कर्मियों को दिलाई मतदान की शपथ; कर्मियों को सम्मानित किया

दरभंगा में16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रमंडलीय स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार के महत्व को लेकर अधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। प्रमंडलीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, हिमांशु कुमार राय ने की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ौर कर्मियों को सभी निर्वाचकों में बिना किसी प्रभाव, दबाव अथवा प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी मजबूती में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है कि वह किसी भी प्रकार के प्रलोभन या प्रभाव से मुक्त होकर मतदान करे। उद्देश्य अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। लोकतंत्र तभी सशक्त होगा, जब सभी पात्र मतदाता प्रत्येक निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा, आरटीए मनोज कुमार, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी-सह-विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दरभंगा प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट काम करने वाले सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ और निर्वाचन सूची के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्वीप आइकॉन मणिकांत झा और जिला दिव्यांगजन स्वीप आइकॉन जितेंद्र कुमार को भी सम्मान दिया गया। इसके अलावा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों— मुकुंद चौधरी, देवेंद्र कुमार झा, गगन कुमार झा, जवाहर शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक निर्वाचन अधिकारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला स्वीप आइकॉन मणिकांत झा की ओर से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। दरभंगा में16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रमंडलीय स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार के महत्व को लेकर अधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। प्रमंडलीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, हिमांशु कुमार राय ने की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ौर कर्मियों को सभी निर्वाचकों में बिना किसी प्रभाव, दबाव अथवा प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी मजबूती में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है कि वह किसी भी प्रकार के प्रलोभन या प्रभाव से मुक्त होकर मतदान करे। उद्देश्य अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। लोकतंत्र तभी सशक्त होगा, जब सभी पात्र मतदाता प्रत्येक निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा, आरटीए मनोज कुमार, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी-सह-विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दरभंगा प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट काम करने वाले सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ और निर्वाचन सूची के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्वीप आइकॉन मणिकांत झा और जिला दिव्यांगजन स्वीप आइकॉन जितेंद्र कुमार को भी सम्मान दिया गया। इसके अलावा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों— मुकुंद चौधरी, देवेंद्र कुमार झा, गगन कुमार झा, जवाहर शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक निर्वाचन अधिकारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला स्वीप आइकॉन मणिकांत झा की ओर से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *