NSUI ने ओमवीर रहीसा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया:राजस्थान इकाई में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी; समर्थकों ने दी बधाई

NSUI ने ओमवीर रहीसा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया:राजस्थान इकाई में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी; समर्थकों ने दी बधाई

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने ओमवीर रहीसा को राजस्थान प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है। इस संबंध में नियुक्ति पत्र 21 जनवरी 2026 को जारी किया गया। ओमवीर रहीसा पुत्र सूबे सिंह रहीसा, निवासी तरवाला, किशनगढ़बास को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से NSUI को और अधिक सशक्त बनाएंगे। साथ ही, वे संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। यह नियुक्ति NSUI राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ द्वारा की गई है। ओमवीर रहीसा की इस नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी व्यक्त की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *