बल्लभगढ़ में नहर में मिले 5 गायों के शव:पुलिस ने क्रेन से बाहर निकाला; फिसलकर गिरने की आशंका

बल्लभगढ़ में नहर में मिले 5 गायों के शव:पुलिस ने क्रेन से बाहर निकाला; फिसलकर गिरने की आशंका

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ से गुजरने वाली गुड़गांव-आगरा कैनाल नहर में आज रविवार दोपहर पांच गायों के शव मिलने का मामला सामने आया है। गायों के शव दिखने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गौ रक्षा दल को दी। सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि नहर के अंदर पांच गायों के शव पड़े हुए हैं। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से नहर से सभी गायों के शव बाहर निकाले गए। लोगों ने नहर में गायों के शव देखे गौ रक्षा दल के सदस्य सोनू ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नहर में गायों के शव देखे थे। मौके पर पहुंचने पर सभी शव नहर में मिले। पुलिस और गौ रक्षा दल के सहयोग से शवों को बाहर निकालकर ट्रैक्टर के जरिए पशु चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये गायें अक्सर आसपास के इलाकों में घूमती नजर आती थीं। आशंका जताई जा रही है कि गायें नहर के किनारे फिसलकर पानी में गिर गई हों, जिससे उनकी मौत हो गई हो। हालांकि अभी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच कर रही पुलिस डायल 112 पर तैनात एएसआई कैलाश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी के सहयोग से गायों के शव बाहर निकाले गए। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि गायों की मौत किस कारण से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है कि गायें नहर तक कैसे पहुंचीं या किसी ने उन्हें जानबूझकर वहां फेंका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *