चुनाव में बेहतर काम करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र:समस्तीपुर में 3603 मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम, डीडीसी बोले-  बिहार में सबसे अधिक समस्तीपुर में वोट

चुनाव में बेहतर काम करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र:समस्तीपुर में 3603 मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम, डीडीसी बोले-  बिहार में सबसे अधिक समस्तीपुर में वोट

समस्तीपुर में मतदाता दिवस के मौके पर आज कलेक्ट्रेट के सभागार में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा चुनाव में बेहतर काम करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के सभी 3603 मतदान केंद्रों पर मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर सभी लोगों को मतदान के अधिकार का प्रयोग आने वाले चुनाव में करने का आह्वान किया गया। इससे पहले दीप जला कर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह,एडीएम ब्रजेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। बिहार में सबसे अधिक समस्तीपुर में मतदान डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले विधानसभा में बिहार में सबसे अधिक समस्तीपुर में मतदान हुआ। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का परिणाम था। इसके साथ जिले में स्वच्छ मतदान संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान कहीं भी शिकायत सामने नहीं आी। जिसका परिणाम है कि समस्तीपुर के डीएम को आज राष्ट्रपति से अवॉर्ड मिला है। जबकि, जिले के अन्य आरओ को राज्य सरकार दिया पुरस्कृत किया गया है। अधिकारी व कर्मियों को दिलाई गई शपथ डीडीसी ने सभी अधिकारी व कर्मियों को शपथ दिलाई । “भारत के नागरिक, लोक तंत्र में अपनी, पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाएं रखेंगे”। समस्तीपुर में मतदाता दिवस के मौके पर आज कलेक्ट्रेट के सभागार में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा चुनाव में बेहतर काम करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के सभी 3603 मतदान केंद्रों पर मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर सभी लोगों को मतदान के अधिकार का प्रयोग आने वाले चुनाव में करने का आह्वान किया गया। इससे पहले दीप जला कर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह,एडीएम ब्रजेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। बिहार में सबसे अधिक समस्तीपुर में मतदान डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले विधानसभा में बिहार में सबसे अधिक समस्तीपुर में मतदान हुआ। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का परिणाम था। इसके साथ जिले में स्वच्छ मतदान संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान कहीं भी शिकायत सामने नहीं आी। जिसका परिणाम है कि समस्तीपुर के डीएम को आज राष्ट्रपति से अवॉर्ड मिला है। जबकि, जिले के अन्य आरओ को राज्य सरकार दिया पुरस्कृत किया गया है। अधिकारी व कर्मियों को दिलाई गई शपथ डीडीसी ने सभी अधिकारी व कर्मियों को शपथ दिलाई । “भारत के नागरिक, लोक तंत्र में अपनी, पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाएं रखेंगे”।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *