मधुबनी के पंडोल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना जयनगर-दरभंगा रेलवे लाइन पर ककना रेलवे हाल्ट के पास हुई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पंडोल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतक ने कुर्ता और लूंगी पहन रखी थी। उसके पास से एक लाठी भी मिली है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह लाठी के सहारे रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया पंडोल थाना के चौकीदार रविंद्र सादा और लक्ष्मी पासवान ने सदर अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में बताया कि अधेड़ दोपहर में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की जानकारी दी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की जानकारी दी है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसकी तस्वीरें विभिन्न स्रोतों पर भेजी गई हैं। पुलिस उसकी पहचान स्थापित करने के प्रयास में जुटी हुई है। मधुबनी के पंडोल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना जयनगर-दरभंगा रेलवे लाइन पर ककना रेलवे हाल्ट के पास हुई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पंडोल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतक ने कुर्ता और लूंगी पहन रखी थी। उसके पास से एक लाठी भी मिली है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह लाठी के सहारे रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया पंडोल थाना के चौकीदार रविंद्र सादा और लक्ष्मी पासवान ने सदर अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में बताया कि अधेड़ दोपहर में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की जानकारी दी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की जानकारी दी है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसकी तस्वीरें विभिन्न स्रोतों पर भेजी गई हैं। पुलिस उसकी पहचान स्थापित करने के प्रयास में जुटी हुई है।


