शेखपुरा में रविवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जन-जागरूकता और जांच अभियान चलाया गया। डीएम और एसपी ने शहर के दल्लू चौक और रामाधीन महाविद्यालय चौक पर वाहनों की जांच की। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती, बल्कि सुरक्षा के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए लोगों को जागरूक भी किया। उन्होंने विशेष रूप से उन चालकों को रोका जो बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे थे। ”ट्रैफिक नियम प्रशासन के लिए नहीं” जिलाधिकारी ने अपनी ओर से उन्हें हेलमेट उपलब्ध कराए और भविष्य में अनिवार्य रूप से इसे पहनने का वचन लिया। उन्होंने चालकों से कहा कि ट्रैफिक नियम प्रशासन के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए हैं। जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य ट्रैफिक नियम डीएम ने जोर दिया कि ट्रैफिक नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित रहने और अपने परिवार की खुशियों का ख्याल रखने की सलाह दी। वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम जनमानस में यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शेखपुरा में रविवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जन-जागरूकता और जांच अभियान चलाया गया। डीएम और एसपी ने शहर के दल्लू चौक और रामाधीन महाविद्यालय चौक पर वाहनों की जांच की। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती, बल्कि सुरक्षा के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए लोगों को जागरूक भी किया। उन्होंने विशेष रूप से उन चालकों को रोका जो बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे थे। ”ट्रैफिक नियम प्रशासन के लिए नहीं” जिलाधिकारी ने अपनी ओर से उन्हें हेलमेट उपलब्ध कराए और भविष्य में अनिवार्य रूप से इसे पहनने का वचन लिया। उन्होंने चालकों से कहा कि ट्रैफिक नियम प्रशासन के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए हैं। जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य ट्रैफिक नियम डीएम ने जोर दिया कि ट्रैफिक नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित रहने और अपने परिवार की खुशियों का ख्याल रखने की सलाह दी। वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम जनमानस में यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


