सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रभारी जिलाधिकारी एवं अन्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले के वरीय अधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पीडब्ल्यूडी आइकॉन संतोष कुमार, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, मीडिया कर्मी, गणमान्य नागरिक एवं युवा मतदाता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, नागरिकों एवं युवा मतदाताओं को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था और वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई। यह दिन लोकतंत्र, मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के उत्सव का प्रतीक है। निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी आम जनता तक पहुंचाना भी उद्देश्य उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य केवल नागरिकों को निर्वाचक सूची में पंजीकरण के लिए प्रेरित करना ही नहीं, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी आम जनता तक पहुंचाना भी है। साथ ही, विभिन्न चुनावों में जनभागीदारी बढ़ाना और मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करना इसका मुख्य लक्ष्य है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है, इसलिए सभी को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। ”युवा विकसित राष्ट्र की नींव” कहा कि युवा विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं। उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया को समझते हुए इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “My India, My Vote” रखी गई है। सुपौल के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 15,43,418 मतदाता निर्वाचक सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की जानकारी देते हुए बताया गया कि सुपौल के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 15,43,418 मतदाता हैं, जिनमें 8,10,961 पुरुष, 7,32,443 महिला एवं 14 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन 2025 में मतदाता प्रतिशत 72.81 रहा, जो 2020 की तुलना में 10.47 प्रतिशत अधिक है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 बीएलओ, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आईटी प्रबंधक, मास्टर प्रशिक्षक, सहायक एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया गया। सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रभारी जिलाधिकारी एवं अन्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले के वरीय अधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पीडब्ल्यूडी आइकॉन संतोष कुमार, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, मीडिया कर्मी, गणमान्य नागरिक एवं युवा मतदाता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, नागरिकों एवं युवा मतदाताओं को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था और वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई। यह दिन लोकतंत्र, मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के उत्सव का प्रतीक है। निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी आम जनता तक पहुंचाना भी उद्देश्य उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य केवल नागरिकों को निर्वाचक सूची में पंजीकरण के लिए प्रेरित करना ही नहीं, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी आम जनता तक पहुंचाना भी है। साथ ही, विभिन्न चुनावों में जनभागीदारी बढ़ाना और मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करना इसका मुख्य लक्ष्य है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है, इसलिए सभी को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। ”युवा विकसित राष्ट्र की नींव” कहा कि युवा विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं। उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया को समझते हुए इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “My India, My Vote” रखी गई है। सुपौल के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 15,43,418 मतदाता निर्वाचक सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की जानकारी देते हुए बताया गया कि सुपौल के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 15,43,418 मतदाता हैं, जिनमें 8,10,961 पुरुष, 7,32,443 महिला एवं 14 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन 2025 में मतदाता प्रतिशत 72.81 रहा, जो 2020 की तुलना में 10.47 प्रतिशत अधिक है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 बीएलओ, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आईटी प्रबंधक, मास्टर प्रशिक्षक, सहायक एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया गया।


