मधेपुरा में बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न:बालक वर्ग में मधेपुरा और बालिका में मालिया बनी विजेता, 10 टीमों ने लिया था भाग

मधेपुरा में बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न:बालक वर्ग में मधेपुरा और बालिका में मालिया बनी विजेता, 10 टीमों ने लिया था भाग

मधेपुरा के सदर प्रखंड अंतर्गत साहुगढ़-2 के भगवानपुर टोला में युवा क्लब भगवानपुर और जिला कबड्डी संघ के संयुक्त देखरेख में एक दिवसीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब मधेपुरा ने जीता, जबकि बालिका वर्ग में मलिया की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिवक्ता सुदिष्ट यादव, पवन यादव और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर के प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मधेपुरा की टीम ने 61 अंक प्राप्त कर बिहारीगंज (43 अंक) को हराकर विजेता कप पर कब्जा किया। मलिया की टीम ने भगवानपुर को किया पराजित वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में मलिया की टीम ने 30 अंक अर्जित कर भगवानपुर (9 अंक) को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल से पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में मधेपुरा ने 26 अंक प्राप्त कर खेलो इंडिया (20 अंक) को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बिहारीगंज ने 33 अंक के साथ जगजीवन आश्रम (12 अंक) को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर अधिवक्ता सुरेश यादव ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करता है। 10 टीमों ने लिया भाग जिला कबड्डी संघ के संयोजक सह राष्ट्रीय रेफरी अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग की कुल 7 टीमों और बालिका वर्ग की 3 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में जिला कबड्डी संघ के संरक्षक सह राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने विजेता टीमों को कप और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रागिनी रानी ने उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव रौशन कुमार ने किया। प्रतियोगिता के दौरान गौरी शंकर कुमार, राहुल कुमार, सुगंध कुमार, सौरभ कुमार, अभिलाषा कुमारी, नवीन कुमार और जयप्रकाश कुमार सहित अन्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मधेपुरा के सदर प्रखंड अंतर्गत साहुगढ़-2 के भगवानपुर टोला में युवा क्लब भगवानपुर और जिला कबड्डी संघ के संयुक्त देखरेख में एक दिवसीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब मधेपुरा ने जीता, जबकि बालिका वर्ग में मलिया की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिवक्ता सुदिष्ट यादव, पवन यादव और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर के प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मधेपुरा की टीम ने 61 अंक प्राप्त कर बिहारीगंज (43 अंक) को हराकर विजेता कप पर कब्जा किया। मलिया की टीम ने भगवानपुर को किया पराजित वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में मलिया की टीम ने 30 अंक अर्जित कर भगवानपुर (9 अंक) को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल से पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में मधेपुरा ने 26 अंक प्राप्त कर खेलो इंडिया (20 अंक) को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बिहारीगंज ने 33 अंक के साथ जगजीवन आश्रम (12 अंक) को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर अधिवक्ता सुरेश यादव ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करता है। 10 टीमों ने लिया भाग जिला कबड्डी संघ के संयोजक सह राष्ट्रीय रेफरी अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग की कुल 7 टीमों और बालिका वर्ग की 3 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में जिला कबड्डी संघ के संरक्षक सह राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने विजेता टीमों को कप और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रागिनी रानी ने उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव रौशन कुमार ने किया। प्रतियोगिता के दौरान गौरी शंकर कुमार, राहुल कुमार, सुगंध कुमार, सौरभ कुमार, अभिलाषा कुमारी, नवीन कुमार और जयप्रकाश कुमार सहित अन्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *